RSS की IT सेल आंदोलन को लेकर नफरत फैला रही है-पंढेर

Hatred is being spread regarding RSS's IT cell movement - Pandher

Kisan Andolan- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP ) के लिए कानून की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने 12 फ़रवरी 2024 यानी सोमवार  को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बेनतीजा रही दो दौर की बातचीत के बाद दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था और आज भी  किसान आंदोलन (Kisan Andolan) जारी हैं.इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस की आईटी सेल किसानों और उनके आंदोलन के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पंजाब सरकार के रुख पर भी शक जताया.

पजाब सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे लेकर जांच की जा रही है।अलग-अलग मांगों को लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है.पंढेर ने आगे कहा कि दिल्ली चलो’ मार्च में हिस्सा ले रहे किसान नेताओं ने 19 फरवरी को दलहन, मक्का और कपास की सरकारी एजेंसियों के एमएसपी पर पांच साल के लिए खरीद के बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ये किसानों के हित में नहीं है.

Read also- मार्च के महीने में मंहगाई का झटका, इतनी बढ़ गई कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

18 फरवरी को किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों के पैनल ने प्रस्ताव दिया था कि सरकारी एजेंसियां किसानों के साथ समझौता करने के बाद पांच साल के लिए एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास की खरीद करेंगी।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि  कोशिश ये की जा रही है इस तरह से मीडिया ट्रायल करके आरएसएस के आईटी सेल के थ्रू किसानों के प्रति देशभर में नफरत फैलाई जाए ये आंदोलन बड़ा न हो जाए ये जो जो हम देख रहे हैं। तो इस तरह की यहां कोई भी बात नहीं है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो उनकी स्थिति हमको संदेहपूर्ण लगती है। तो अभी इसके बारे में पूरी समीक्षा कर रहे हैं। इसके बारे में बात आगे जाकर करेंगे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *