Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन और 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया।Uttarakhand:

Read Also: Uttarakhand: मसूरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विभिन्न राजनीतिक दलों और स्कूली छात्रों ने यात्रा मेें की शिरकत

साथ ही, दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया और युवा संवाद कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि दून विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। Uttarakhand:
दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम के सफल संचालन के लिये कार्यक्रम समन्वयक एवं तकनीकी सहायक के 2 पद सृजित किये जायेंगे। दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 2 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जायेगी। दून विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विभागों को सुदृढ़ किया जायेगा।
ताकि वे राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने और राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो सके। विदेशी भाषाओं स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाइनीज और जापानी भाषा विभागों के लिए भी पदों का सृजन किया जायेगा।Uttarakhand:
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *