कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई…छह की मौत, दो घायल

kushinagar car accident 6 death, kushinagar accident, kushinagar accident death, kushinagar wedding procession car accident death, kushinagar news, up news,

kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार शाम को आठ बारातियों को ले जा रही तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे के शिकार सभी लोग कुशीनगर के रहने वाले हैं..kushinagar News

Read also- J&K: रामबन में बाढ़ से हाईवे ठप, बारातियों को पैदल तय करनी पड़ी दूरी

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें लगी चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बाराती गाड़ी में सवार होकर नारायणपुर चरगाह से देवगांव जा रहे थे। पीड़ितों में से एक के पास से बरामद आधार कार्ड में महाराष्ट्र का पता है

Read also- जम्मू-कश्मीर : रामबन के निकट एनएच 44 पर फंसे लोगों की भारतीय सेना ने की सहायता

जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी हैं इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की सांसें चल रही थीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्तपाल ले जाया गया। वहां तीन और लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *