टाइम से निकल लें मेट्रो स्‍टेशन, अब मिलेंगी लंबी-लंबी लाइनें… DMRC ने बताई वजह

Delhi metro hindi news, दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हो जाए सावधान, Total tv |
(अजित सिंह)Delhi Metro Security Check: – गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों के मद्देनजर DMRC भी सतर्कता बरत रहा है। 26 जनवरी की वजह से दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। 19 जनवरी (शुक्रवार) से 27 जनवरी 2024 तक मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच और तेज कर दी जाएगी।

Read also-राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा सख्त, एटीएस भी कर रही गश्त

इसके परिणामस्वरूप इस अवधि के दौरान विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और इन दिनों के दौरान अपने आवागमन के लिए कुछअतिरिक्त समय दें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें।DMRC ने सुरक्षा ब्योरा बताते हुए यात्रियों से मेट्रो ट्रैल कोड के प्रावधानों का पालन करने को कहा। मेट्रो में यात्रा के दौरान कैरी-ऑन बैग्स और अन्य सामान की सख्ती से जांच की जाएगी‌।‌  ऐसे में यात्री अतिरिक्त समय के साथ ही मेट्रो में सफर करने के लिए निकले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *