Gujarat: राजकोट में ‘केसर आम’ की नीलामी शुरू, किसानों को कम पैदावार की वजह से अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद

Gujarat: Auction of 'Kesar Mango' begins in Rajkot, Gujarat, Rajkot, Talala Bazaar-youtube-twitter-amazon-facebook

Gujarat: गर्मियों के साथ ही आम का सीजन भी शुरू हो चुका है। गुजरात (Gujarat) के किसान इन दिनों राजकोट शहर के तलाला बाजार में अपना ‘केसर आम’ नीलाम करने के लिए आने लगे हैं। खराब मौसम की वजह से इस बार आम की पैदावार कम हुई है। ऐसे में किसानों को इस सीजन में आम की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।

Read Also: Mizoram: मिजोरम में नदियों की सफाई के लिए चल रहे ‘सेव द रिपेरियन’ प्रोजेक्ट का दूसरा फेज हुआ शुरू 

तलाला बाजार में नीलाम होने वाले आमों को यूके, कनाडा और खाड़ी देशों में भी सप्लाई किया जाता है। इस साल आम की पैदावार खराब होने के कारण नीलामी में 10 दिन से अधिक की देरी हुई है। जूनागढ़ और सोमनाथ जिलों के किसान भी हर साल अपने आम की नीलामी के लिए तलाला बाजार आते हैं।

Read Also: Congress: कैप्टन अजय का टिकट कटने के बाद रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद क्या बोले चिरंजीव राव ?-जानिए

किसान प्रवीणभाई पटेल ने कहा कि मेरे पास 10 एकड़ का खेत है और मेरे आमों की कीमत अभी 900 रुपये है। हालांकि, आम की कीमत आम तौर पर 500 रुपये से लेकर 1200-1300 रुपये तक होती है। तालाला एपीएमसी अध्यक्ष संजय भाई शिनतापा ने कहा कि यूके, यूएस, कनाडा और खाड़ी देशों में आम की बहुत मांग है। हमारी एक कंपनी है एक्सीलेंस सेंटर ऑफ पैकेजिंग प्लांट्स, जो अमेरिका और ब्रिटेन को आम सप्लाई करती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *