देहरादून में व्यावसायिक LPG सिलेंडर के संकट में थोड़ी कमी के आसार, प्रशासन ने किया रोजाना 750 सिलेंडर मुहैया कराने का फैसला

Delhi:

LPG Crisis: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का संकट थोड़ा कम होने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल देहरादून प्रशासन ने घोषणा की है कि वे जिले भर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रोजाना 750 सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू करेंगे।अधिकारियों के मुताबिक देहरादून जिले में 19 हजार से ज्यादा व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के उपभोक्ता हैं।LPG Crisis

Read also- महापुरुषों की जयंती मनाने और खनन के मामले में CM नायब सैनी ने विपक्ष को दिया करारा ज़वाब

इजराइल-इरान युद्ध के बीच भारत सरकार ने घरों और स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी है जबकि व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति को व्यवसायों की औसत मासिक खपत के मात्र 20 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।देहरादून के एक एलपीजी डीलर बताया कि बीते एक-दो दिनों में आपूर्ति की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ हैLPG Crisis LPG Crisis

Read also- CM नायब सैनी बोले- विकास को तीन गुना गति देगा हरियाणा का बजट

वे जल्द ही ग्राहकों को सेवा देना शुरू कर देंगे।अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों और छात्र छात्रावासों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती रहेगी। होटल, रिसॉर्ट, सरकारी कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और पीजी आवास प्राथमिकता सूची में दूसरे नंबर पर होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *