Maha Kumbh: गृह मंत्री अमित शाह ने पक्षियों को दाना खिलाकर त्रिवेणी संगम पर की पूजा- अर्चना

Amit Shah News:

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाकुंभ के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के आश्रम में संतों के साथ दोपहर का भोजन किया।मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ उनके परिवार के सदस्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे। इससे पहले अमित शाह ने संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के गृह मंत्री ने पूजा की।

Read also-Maha Kumbh: महाकुंभ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

त्रिवेणी संगम पर पूजा की – अमित शाह के साथ उनके बेटे जय शाह और उनका परिवार मौजूद रहा।परिवार के सदस्यों ने संगम में ‘आरती’ समेत कई अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।अमित शाह की पत्नी सोनल, बहू ऋषिता और पोते-पोतियों ने भी अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।केंद्रीय गृह मंत्री ने दोपहर करीब एक बजे डुबकी लगाई, ‘जल आचमन’ किया और कुछ संतों के मार्गदर्शन में अनुष्ठान करने के अलावा सूर्य को जल चढ़ाया।

Read also-Maha Kumbh: महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का जमावड़ा, अभेद किले में तब्दील हुई ‘संगम नगरी

संतों और शंकराचार्यों से मुलाकात की- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पवित्र नदी में डुबकी लगाने के बाद पक्षियों को दाना खिलाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाव की सवारी भी की। उनके साथ उनका परिवार भी था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज में पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों समेत कई संतों से मुलाकात की।इस दौरान अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

महाकुंभ मे दिखी सनातन की झलक- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाकुंभ दौरे से पहले प्रयागराज में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी ।शाह का सोमवार को प्रयागराज जाने का कार्यक्रम तय था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकुंभ में पिछले 16 दिनों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं.मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था. पहली बार सभी 4 पीठों के शंकराचार्य महाकुंभ में उपस्थित रहे और सीएम योगी से मुलाकात भी की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *