Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आएंगे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, CM योगी ने दिए ये निर्देश

"Mahakumbh 2025, UP News, Prayagraj News, Mahakumbh, CM Yogi, Yogi Adityanath, President, Vice President, Narendra Modi, PM Modi,

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी महाकुंभ मेले में शामिल होने की संभावना है। मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा के बाद प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्यनाथ ने बताया कि महाकुंभ में राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है.Mahakumbh 2025

Read also – दिल्ली-NCR में पोटाश गन साबित हो रही है घातक, जानें क्या है यह और कैसे है जानलेवा..

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्तमान में महाकुंभ के आयोजन से जुड़े हुए हैं।आदित्यनाथ ने कहा कि वो मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा पर संगम में पवित्र स्नान नहीं कर पाए, क्योंकि उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुद को सीमित रखा था। उन्होंने महाकुंभ के भव्य पैमाने पर प्रकाश डाला और आयोजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना की।

Read also- कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी गर्मी का अहसास, दिल्ली में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश CM योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जो विजन दिया है महाकुंभ के लिए उसको स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए सभी लोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। मैं आपको इस बात के लिए धन्यवाद दूंगा कि प्रयागराज के पॉजिटिव तरीके से महाकुंभ के बहाने आपने प्रस्तुत करने कार्य किया है और उसको आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान हमारे सामने पूर्णिमा और मकर संक्रांति के जो मुख्य स्नान थे वो संपन्न हो चुके हैं और आगामी जो स्नान हैं जिसमें मौनी अमावश्या का स्नान 29 जनवरी को और बसंत पंचमी का तीन फरवरी को, ये दो बड़े महास्नान हैं जो कुंभ की शोभा हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *