ठाणे जिले में बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 5 लोग गिरफ्तार

Maharashtra: Clash between BJP and Shiv Sena workers in Thane district, 5 people arrested

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

दरअसल, ये घटना मंगलवार 13 जनवरी की देर रात हुई। रामनगर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर पर शिवसेना उम्मीदवारों और लगभग 60 कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था।

Read Also: गुरुग्राम में गोली लगने से दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर की मौत, जांच जारी

स्थानीय ठेकेदार नाटेकर ने दावा किया कि चुनाव प्रचार से लौटते समय उन पर धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला किया गया। उनका इलाज फिलहाल एमआईडीसी स्थित एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, हमने अब तक शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *