‘ऑपरेशन सदर्न स्पीयर’ के तहत अमेरिकी सेना ने बढ़ाई निगरानी

America: US military increases surveillance under 'Operation Southern Spear'

America: अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन सदर्न स्पीयर’ के तहत पश्चिमी गोलार्ध में अपनी हवाई और समुद्री निगरानी तेज कर दी है। अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक, इस ऑपरेशन के अंदर पूरे क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

इस अभियान का मकसद देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों, खासकर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना है। ऑपरेशन के तहत जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर गृह सुरक्षा विभाग, विदेश विभाग और न्याय विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। टीमें इस क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध और प्रतिबंधित जहाजों और व्यक्तियों पर नजर रख रही हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें रोकने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Read Also: ठाणे जिले में बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 5 लोग गिरफ्तार

पेंटागन के निर्देशों और पर अमेरिकी सैन्य बलों को पूरे क्षेत्र में तैनात किया गया है। इस अभियान में अमेरिकी नौसेना, मरीन कोर, फोर्थ फ्लीट, मरीन फोर्सेस साउथ और 22वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट शामिल हैं। America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *