दिल्ली के नामचीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल परिसर खाली करा जांच में जुटी पुलिस

Delhi: दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम रखे होने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और बम निरोधक दस्तों को व्यापक तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also- Trump:’ ईरान पर नए हमले का आदेश न देने के फ़ैसले में खाड़ी देशों के नेताओं की राय का अहम रोल था’

धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें स्कूलों में पहुंचीं।एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और अच्छी तरह से जांच की गई।


पुलिस ने कहा कि अब तक की तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सरदार पटेल विद्यालय ने एक आधिकारिक संदेश के माध्यम से अभिभावकों को सूचित किया कि स्कूल को धमकी मिली है और सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सुबह 10.25 बजे भेजे गए संदेश में कहा गया, “प्रिय अभिभावको, स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है। सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा स्कूल को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

Read Also- उत्तर प्रदेश विधानमंडल के घटते समय को लेकर मायावती हुई चिंतित, सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर…

अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने परिसरों की घेराबंदी करके, छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर और कक्षाओं, प्रशासनिक ब्लॉकों और आसपास के क्षेत्रों की विस्तृत तलाशी करके मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया।

पुलिस ने कहा कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने माता-पिता और जनता से शांत रहने और सोशल मीडिया पर असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *