Parliament Monsoon Session: संसद में घमासान जारी, हंगामे के बीच अहम बिल हुए पारित

Parliament Monsoon Session: संसद में आज भी हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद वेल में उतरकर नारेबाजी करते रहे। इसके बावजूद सरकार ने दोनों सदनों में महत्वपूर्ण बिल पास करा लिए। लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक पारित हो गया। Supreme Court (Number of Judges) Amendment Bill, 2026” को ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई। इस बिल के पारित होने से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 हो जाएगी (जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं)।

Read Also: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के घटते समय को लेकर मायावती हुई चिंतित, सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर…

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल पेश किया। सदन में हंगामे के कारण विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी और बिल बिना बहस के पास हो गया। सरकार का कहना है कि इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी। Parliament Monsoon Session

इधर राज्यसभा में भी हंगामे के बीच माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो गया। यह MSME बिल भी ध्वनिमत से पास हुआ।बिल का मकसद MSME इकाइयों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना, विवादों का जल्दी निपटारा करना और लिक्विडिटी की समस्या दूर करना है। इसमें अदालतों को यह अधिकार दिया गया है कि अगर छह महीने से ज्यादा समय से ऑर्डर सेट-एसाइड का आवेदन लंबित हो तो MSME सप्लायर को कम से कम 50 प्रतिशत राशि का भुगतान आदेशित किया जा सके। Parliament Monsoon Session:

Read Also: तेलंगाना सरकार पर फूटा के.टी. रामा राव का गुस्सा, दो लाख नौकरी न देने पर कांग्रेस पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज दो महत्वपूर्ण बिल पास हुए। विपक्ष चर्चा में भाग नहीं लेना चाहता था। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा करें।वहीं विपक्ष ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृहमंत्री से सदन में बयान देने की मांग की है। इसके अलावा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी विपक्ष ने सदन में तुरंत चर्चा और सरकार से जवाब की मांग की है। Parliament Monsoon Session:

वही छात्रों पर बल प्रयोग और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दों को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में अपना प्रदर्शन आज भी जारी रखा है और जमकर नारेबाजी की है।बहरहाल इस तरह हंगामे के बावजूद संसद में विधायी कामकाज भी जारी रहा है, लोकसभा में इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026 और बैंकर्स बुक एविडेंस बिल, 2026 भी आज हीपेश किए गए है ऐसे में सरकार अब हंगामें के बीच ही महत्वपूर्ण विधेयक पारित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।Parliament Monsoon Session:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *