महाराष्ट्र: भंडारा हादसे में मरने वालों के परिवार को मिलेगा 5-5 लाख का मुआवजा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में आग लगने से हुई 10 शिशुओं मौत मामले में तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी आग से मरने वाले बच्चों के परिवार वालों के लिए 5-5 लाख लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पताल के न्यूबोर्न केयर यूनिट में आग में जलकर मारे गए नवजात शिशुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

बयान में कहा गया है कि जैसे ही मुख्यमंत्री को इस घटना के बारे में पता चला, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेश से बात की और मामले को गंभीरता से लेते हुए टोपे ने पूरी घटना की तत्काल जांच का निर्देश दिया।

महाराष्ट्र में भंडारा के जिला अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई, जिस कारण 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद खंडाते ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बच्चों के वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। देर रात एक नर्स ने इस वार्ड से धुआं निकलता देखा।

फिर तत्काल नर्स और अस्पताल के लोग दौड़कर वार्ड में पहुंचे, तो देखा 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में कुल 17 बच्चों रखा गया था। इस वार्ड में उन बच्चों को रखा जाता है जिनकी हालत नाजुक होती है।

ड्यूटी पर तैनात नर्स ने जब जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में धुआं उठता देख दरवाजा खोला और इसकी जानकारी तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को दी।

Also Read दिल्‍ली में भी बर्ड फ्लू की आशंका

जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें सात बच्चों को बचा लिया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से भी बात की और इस मामले में जांच के आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भंडारा के डीएम और पुलिस अधीक्षक से भी बात कर हादसे के संबंध में जानकारी ली है। वहीं, राज्य के गृह मंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भंडारा के जिला अस्पताल में घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं शब्दों से परे हूं। मेरे विचार और संवेदनाएं शोक परिवारों के साथ हैं।

महाराष्ट्र में विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं भंडारा जिला सामान्य अस्पताल के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में आग की घटना की तत्काल जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *