बीजेपी के बंगाल बंद के घोषणा पर ममता सरकार ने दिया ये निर्देश

BJP in Bengal

BJP in Bengal:  पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को लोगों से बीजेपी के बुलाए गए 12 घंटे के बंद में नहीं शामिल होने की अपील की है।मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अलपन बंधोपाध्याय ने कहा, “हम सभी से अपील करते हैं कि वे हड़ताल में भाग न लें। कल सामान्य गतिविधियां होंगी। सब कुछ खुला रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आना होगा।

मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अलपन बंधोपाध्याय ने कहा दुकानें खुली रहेंगी। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था करेगी। गाडियों की आवाजाही जारी रहेगी। निजी बसें और मिनी बसें कल चलेंगी। बीजेपी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नब्बाना तक मार्च में हिस्सा लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को हड़ताल का ऐलान किया है।

Read Also: अगर आप भी 20 की उम्र में 40 के दिखने लगे हो तो खाए ये फल,जानें सेवन करने का सही तरीका

बंगाल में उग्र हुआ प्रदर्शन- पुलिस ने कहा कि जब आंदोलनकारियों ने कुछ जगहों पर पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने लगे तो उन्हें प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।लाठीचार्ज के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “शांतिप्रिय प्रोटेस्ट चल रहा है लेकिन यहां पर टीयर गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और लाठीचार्ज किया जा रहा है।

Read Also: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मीडिया जनता को गुमराह कर रहा है

सब लोग बड़ा बाजार में सब व्यवसायी लोग हैं, सब लोग शांतिप्रिय हैं लेकिन पर क्यों टीयर गैस छोड़े जा रहे हैं, पता नहीं क्यों पत्थरबाजी हो रही है, देख लीजिए यहां पर सबके हाथ देख लीजिए, सब लोग शांतिप्रिय हैं। सब लोग शांति से प्रोटेस्ट कर रहे हैं पता नहीं क्यों ये लोग मारामारी कर रहे हैं, टीयर गैसे के गोले दे रहे हैं, पता नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *