Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत

N. Biren Singh News:

N. Biren Singh News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार शाम को उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इससे पहले दिन में सिंह दिल्ली में थे और उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।सिंह ने 10 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी विधानसभा सत्र के संबंध में शनिवार को सीएम सचिवालय में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की।

Read also-Delhi Election: दिल्ली में सियासत तेज, बदलेगा मुस्तफाबाद का नाम… बीजेपी विधायक ने दिए ये संकेत

ये बैठक विपक्षी कांग्रेस की तरफ से सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग के मद्देनर बुलाई गई थी।मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद से बीरेन सिंह सवालों के घेरे में रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *