Delhi Election: दिल्ली में सियासत तेज, बदलेगा मुस्तफाबाद का नाम… बीजेपी विधायक ने दिए ये संकेत

Mohan Bisht News:

Mohan Bisht News: बीजेपी नेता मोहन बिष्ट ने रविवार को कहा कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार या शिवपुरी करेंगे।मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 17,578 वोटों से जीते हैं।पीटीआई वीडियो से बिष्ट ने कहा, “शिव विहारी और शिवपुरी रखा जाएगा। जहां एक ओर 58 पर्सेंट हैं और दूसरी ओर 42 पर्सेंट हैं तो 58 पर्सेंट लोगों का सम्मान करना बनता है न तो इसीलिए शिव विहार या शिवपुरी रखा जाएगा।”

Read also- प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर बोला सियासी हमला, सूबे में गरमाई सियासत,

उन्होंने कहा, “मैं तो सीधा-साधा कार्यकर्ता हूं, पार्टी ने मुझे छह बार-सात बार चुनाव लड़ाया। छह बार मैं चुनाव जीता और जो भी बनेगा, कमल का फूल बनेगा। भारतीय जनता पार्टी का सिपाही बनेगा, मैं इतना विश्वास दिलाता हूं।”बीजेपी लगभग 26 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।विधानसभा चुनाव में उसने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।वहीं अब तक सत्ता पर काबिज रही आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर जीत हासिल कर सकी और कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य पर सिमट गई।

Read also- पेट्रोल- डीजल की नई लिस्ट हुई जारी, कीमतों में हुए ये बड़े बदलाव

मोहन बिष्ट, नेता, बीजेपी: शिव विहारी और शिवपुरी रखा जाएगा। जहां एक ओर 58 पर्सेंट हैं और दूसरी ओर 42 पर्सेंट हैं तो 58 पर्सेंट लोगों का सम्मान करना बनता है न तो इसीलिए शिव विहार या शिवपुरी रखा जाएगा।मैं तो सीधा-साधा कार्यकर्ता हूं, पार्टी ने मुझे छह बार-सात बार चुनाव लड़ाया। छह बार मैं चुनाव जीता और जो भी बनेगा, कमल का फूल बनेगा। भारतीय जनता पार्टी का सिपाही बनेगा, मैं इतना विश्वास दिलाता हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *