भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप -पार्टी ज्वाइन करने की बताई ये मुख्य वजह

Manish Kashyap

Manish Kashyap: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार से बड़ी खबर सामने आई।चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप  बीजेपी में शामिल हो गए है। वह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे। बीजेपी दफ्तर में मनीष क्शयप (Manish Kashyap) ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे बिहार की राजनीति गरमा गई है। यूट्यूब मनीष बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। मनीष कश्यप ने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी और संजय मयूख के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Read also-Supreme Court: ईडी ने केजरीवाल को बताया आबकारी घोटाले का ‘किंगपिन’

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले मनीष कश्यप
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने भाजपा की की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों की वजह से में जेल से बाहर निकाल पाया। और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो गए। इसलिए में भाजपा में शामिल हुआ।बिहार के मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर में अब में बिहार को मजबूत करुंगा।
बुधवार से चल रही थी सियासी अटकलें
यूटूबर मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप जैसे लोग जनता के सरोकार को उठाते है, वे भाजपा के साथ है। मैं मनीष कश्यप का जानता हूं।वे गरीबों को भला करने के लिए पीएम मोदी के साथ जुड़ा है।हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो गई थी। कि वे जल्द भाजपा में शामिल हो सकते है। इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मनीष कश्यप 25 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *