Delhi: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन

मनीष सिसोदिया ने किया बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन | Total tv | Delhi |

नई दिल्ली(अनमोल कुमार): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज शनिवार को बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन किया। इससे राव तुला राम मार्ग, रिंग रोड और धौला कुआं पर ट्रैफिक का भार कम होगा और लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही दक्षिणी दिल्ली और नोएडा से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों का रास्ता भी आसान होगा। अंडरपास के साथ ही लोगो को मिलने वाले स्काई-वाक से बड़ी राहत पहुंचेगी।

अंडरपास बेनितो हुआरेज मार्ग पर स्प्रिंगडेल्स स्कूल के पास से शुरू होकर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के नीचे से निकलते हुए .एक हिस्सा सेन मार्टिन रोड पर और दूसरा हिस्सा रिंग रोड की ओर निकलेगा। सेन मार्टिन रोड पर जीसस एंड मैरी कॉलेज से पहले लोग अंडरपास से निकल सकेंगे। वहीं, रिंग रोड पर अंडरपास के दूसरे हिस्से से गुरुद्वारा मोती बाग के पास निकलने का विकल्प होगा।

Read also: दिल्ली पुलिस ने 1 लाख के वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्या और 1 करोड़ की फिरौती मामले में था फरार

वाई शेप में बनी इस अंडरपास का निर्माण दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। 143.8 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस अंडरपास की लम्बाई 1.2 किलोमीटर है। बेनितो जुआरेज अंडरपास खुलने में तीन वर्ष की देरी हुई है। इस अंडरपास को जून 2019 में खोला जाना था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *