दिल्ली में अक्टूबर के बाद भी नहीं खुलेंगे स्कूल !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): कोरोना की वजह से दिल्ली में 31 अक्टूबर के बाद भी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की है।


दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सरकार ने 21 अक्टूबर के बाद भी स्कूल को बंद रखने का फैसला किया है दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में जातर अभिभावक और शिक्षकों और शिक्षकों की यही राय थी कि स्कूल खुलने से बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ सकता है।

दिल्ली सरकार का यह फैसला दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अलावा नगर निगम कैंटोनमेंट बोर्ड और अन्य सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा डिप्टी सीएम ने कहा कि स्कूलों में पहले की तरह ऑनलाइन क्लास चलते रहेंगे।

Also Read- देश के कई राज्यों में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर, प्रदूषण ने बढ़ाया मौतों का आंकड़ा

मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से ही दिल्ली में स्कूल बंद है। अनलॉक 4 में कई राज्यों में दसवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए। पर दिल्ली में इसकी इजाजत नहीं दी गई। अब एक बार फिर से अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *