CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर BJP और केंद्र सरकार पर बरसीं AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना, लगाए ये गंभीर आरोप

Delhi Water Crisis

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने गिरफ्तारी कर ली है, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी लगातार BJP की केंद्र सरकार पर हमलावर है। AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP शासित केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

BJP और केंद्र सरकार पर बरसीं AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना

ED द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP शासित केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश में पहली बार एक सिटिंग Chief Minister को केंद्र सरकार के द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। ये भारत के लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक नेशनल पार्टी के संयोजक को गिरफ्तार किया गया। ये बिल्कुल साफ है कि CM केजरीवाल की गिरफ्तारी BJP की एक राजनैतिक साजिश है। ED का उपयोग करके एक विपक्षी दल के राष्ट्रीय नेता को गिरफ्तार करना, एक ऐसे केस में जिसमें दो साल की जांच के बाद भी एक रुपये की भी रिकवरी ऑफ प्रोसीड्स ऑफ क्राइम नहीं हुई है।

Read Also: दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP नेता सीपी जोशी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, क्या कहा जानें ?

आतिशी मार्लेना ने इसके साथ ही कहा “एक ऐसे केस में गिरफ्तार करना जहां पर आज तक ED कोर्ट के सामने कोई भी सबूत नहीं रख पाई है। सिर्फ और सिर्फ ये दिखाता है कि ये BJP का डर है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का डर है। पीएम मोदी को BJP को ये लगता है कि अगर देश में कोई एक नेता है जो उन्हें चैलेंज कर सकता है तो उस नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है। इसलिए पीएम मोदी और BJP हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को कुचल दें और AAP को कुचल दें। सभी एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के एक एक नेता को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज AAP के नंबर वन, नंबर टू, नंबर थ्री, नंबर फोर, नंबर फाइव के सारे नेताओं को झूठे आरोपों पर BJP शासित केंद्र सरकार और उनके राजनैतिक हथियार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: Punjab: पंजाब के आनंदपुर साहिब में धूमधाम से शुरू हुआ सिख समुदाय का खास त्योहार ‘होला मोहल्ला’

आतिशी ने कहा “मैं BJP को ये बताना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं हैं, अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नेता नहीं है, अरविंद केजरीवाल एक विचार है, अरविंद केजरीवाल एक प्रेरणा है, अरविंद केजरीवाल वो आदमी है जो अपनी IRS की नौकरी छोड़कर इनकम टैक्स की नौकरी छोड़कर दिल्ली की सड़को पर उतरा था इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस देश के संविधान को बचाने के लिए और आज आपने चुनाव से तुरंत पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है उनको कैंपेन में जाने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया है। तो मैं BJP को बता दूं तो आप एक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हजारों अरविंद केजरीवाल दिल्ली और देश की सड़कों पर उतरेंगे इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सिक्योरिटी होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनकी सेफ्टी और सिक्योरिटी की चिंता है। केंद्र सरकार की ये जिम्मेदारी है उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *