IPL 2020 से पहले CSK को झटका, कई विदेशी खिलाड़ी देर से होंगे शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को बोर्ड और सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद अब सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को भी 13वें संस्करण की तैयारियां करनी हैं, लेकिन सीएसके के तैयारी अभियान को बड़ा झटका लगा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल कई विदेशी खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे। न तो वे चेन्नई में आयोजित होने वाले एक छोटे कैंप का हिस्सा हो पाएंगे और न ही वे संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में टूर्नामेंट से पहले होने वाले प्रैक्टिस कैंप का हिस्सा होंगे।

ये खिलाड़ी देर से होंगे शामिल !

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और लुंगी एनगिडी के संयुक्त अरब अमीरात में देर से CSK टीम में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्य और दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर और मिशेल सैंटनर की कैंप में भागीदारी, उनके कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) प्रतिबद्धताओं के कारण संदिग्ध बनी हुई है।

Also Read- नोवाक जोकोविच ने की यूएस ओपन 2020 में खेलने की घोषणा

सीपीएल का आठवां संस्करण 18 अगस्त से शुरू होगा और 10 सितंबर तक खेला जाएगा। ऐसे में ये खिलाड़ी भी देर से यूएई पहुंचने वाले हैं। वहीं, टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, माइकल हसी और ऑलराउंडर शेन वॉटसन 22 अगस्त को यूएई पहुंच जाएंगे।

आइपीएल की अलग-अलग टीमों में शामिल ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण सितंबर के बीच में यूएई पहुंचेंगे, क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का प्रारंभिक फिटनेस कैंप 15 भारतीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसका आगाज 15 अगस्त से होना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *