शराबी कहे जाने पर युवक ने कर दी साथी महिला की हत्या, खुद ही लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट !

हरियाणा के रोहतक में हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला कुछ ऐसा है कि महज शराबी कहे जाने पर ही एक युवक ने साथी महिला की पहले हत्या की और फिर खुद ही पुलिस थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला के द्वारा अपने साथी को शराबी कहना महंगा पड़ गया। महज शराबी कहे जाने पर युवक इतना भड़क गया कि उसने साथी महिला की हत्या ही कर दी। युवक ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सिर्फ इतना ही नहीं शातिर हत्यारे युवक ने खुद थाने में जाकर साथी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक लिखवा दी। पुलिस को शव मिलने पर युवक ने उसकी पहचान की, लेकिन पूछताछ में युवक अपने ही बयानों में फंसता चला गया और महिला की हत्या की बात भी कबूल डाली। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है।

आपको बता दें, हरियाणा में कुछ दिन पहले रोहतक के पुराने शुगर मील इलाके में एक महिला का शव नग्न हालात में मिला था। शव बुरी तरह से गल गया था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था,लेकिन पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला के हाथ पर फूल का निशान बना हुआ था, तो पुलिस ने शव की पहचान के लिए इश्तिहार दिया था। इश्तिहार पढ़कर महिला के साथी युवक ने शव की शिनाख्त की। युवक रोहतक के गांधरा गांव का रहने वाला था और महिला दिल्ली की रहने वाली थी। युवक ने महिला से मंदिर में शादी भी की थी लेकिन आरोपी युवक शराब का आदि था जिसके बाद महिला के साथ रोज मार-पिटाई करता था। एक दिन झगड़े में महिला ने आरोपी युवक को शराबी कह दिया, बस इसी बात को लेकर युवक इतना बिदक गया कि उसने महिला की हत्या ही कर दी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ये भी बताया है कि आरोपी युवक महिला की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक गया था और वह हर रोज शव की निगरानी भी दूर से करता था, यही नहीं आरोपी युवक ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। इस मामले में शक होने पर जब युवक से पुलिस पूछताछ की गई तो आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूल ली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *