Miss Universe 2022: भारत का टूटा सपना, अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स

मिस यूनिवर्स 2022 में भारत का सपना टूट गया है। अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया है। वहीं भारत की पूर्व विश्व सुंदरी हरनाज संधू ने आर बोनी गैब्रिएल को अपना ताज पहनाया है। वहीं वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप की घोषणा की गईं। दरअसल डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। वहीं भारत की दिविता राय सिर्फ सेमीफाइनल तक ही अपनी जगह बना पाई।

कौन हैं मिस यूनिवर्स गेब्रियल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

रिपोर्ट्स के अनुसार गेब्रियल को हाई स्कूल में फैब्रिक्स और टेक्सटाइल्स के साथ डिजाइन बनाने का शौक है। साथ ही उन्होंने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय में 2018 में फाइबर में एक माइनर के साथ फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की है दरअसल वो अपने खुद के कपड़ों की ब्रांड, R’Bonney Nola की सीईओ हैं।

टूटा भारत का सपना

भारत की दिविता राय का करियर ईवनिंग गाउन राउंड के बाद से ही खत्म हो गया था और दिविता राय टॉप-5 में अपनी जगह बनाने से चूक गई। इसके साथ ही लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम का करने का भारत का भी सपना टूट गया। इस 71 वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ।

Read also:- मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें, आगामी लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारी

इन देशों ने की नई शुरुआत

मिस यूनिवर्स 2022 के एडिशन में भूटान की शुरुआत और अंगोला, बेलीज, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, मलेशिया, म्यांमार, सेंट लूसिया, सेशेल्स, स्विट्जरलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और उरुग्वे जैसे देशों की वापसी जैसी कई चीजें पहली बार देखी गईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *