PM मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए गुजरात दौरे पर हैं।मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि दोपहर करीब तीन बजे प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कंपनियां विश्व स्तरीय अत्याधुनिक तकनीक से बने प्रोडक्ट दिखाएंगी।ई-मोबिलिटी, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेड शो के कुछ फोकस सेक्टर हैं।

Read also – भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीति के लिए नहीं, न्याय की मांग के लिए : वेणुगोपाल

10 जनवरी को सुबह करीब 9.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का शुभारंभ करेंगे।वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।इस बार समिट की थीम है ‘गेटवे टू द फ्यूचर’। ये संस्करण “वाइब्रेंट गुजरात के 20 सालों की सफलता के शिखर के रूप में” मनाएगा।

2024 के शिखर सम्मेलन के लिए 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हैं।शिखर सम्मेलन इंडस्ट्री 4.0, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई वैश्विक विषयों पर सेमिनार और सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *