Weather Update: ठंड के बीच दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक! आज के मौसम पर आया ये अलर्ट

Weather Update- दिल्ली – NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी हैं.दिल्ली -NCR में कल सबसे ठंडा दिन था.मौसम विभाग के अनुसार आज भी ठंड का मौसम रहेगा. आज का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और 7 डिग्री हैं .इसके साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के सियाना ,सभल ,जहांगीराबाद, खुर्जा, अतरौली, अलीगढ़ आदि शहरों के आस- पास हल्की बारिश होने के आसार हैWeather Update: ठंड के बीच दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक! आज के मौसम पर आया ये अलर्ट । इसके साथ ही राजस्थान के भरतपुर के आस-पास के इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती हैं ।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज अच्छी बारिश के आसार हैं. इसमें आगरा, अलीगढ़, भदोही समेत कई इलाके शामिल हैं. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Read also – PM मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे

पहाड़ों पर सूखी ठंड इसके अलावा पहाड़ों पर भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है. हिमाचल के लाहौल स्पीति में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे तक जा रहा है. कड़ाके की ठंड में नदी नाले जमने लगे हैं और पीने के पानी की दिक्कत हो गई है. माइनस में तापमान के चलते पूरी सड़क बर्फ से शीशे की तरह जम जाती है. यहां बर्फबारी नहीं हो रही है. इस तरह के मौसम को स्थानीय लोग सूखी ठंड कहते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *