मोदी की गारंटी और BJP का सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र होगा : CM नायब सैनी

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व समस्त मंत्रिमंडल के इस्तीफे बाद हरियाणा में एक बार फिर से BJP की सरकार बन गई है। मंगलवार शाम को राजभवन में राज्य के CM पद की शपथ ग्रहण कर नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समस्त हरियाणावासियों को अपना परिवार बताते हुए राम-राम कही है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सैनी सरकार का मूल मंत्र क्या होगा ?

CM पद की शपथ लेकर नायब सैनी ने बताया BJP की नई सरकार का मूल मंत्र

आपको बता दें, हरियाणा के CM पद की शपथ ग्रहण कर नायब सैनी ने ट्वीट कर कहा है कि ” आप सभी को राम-राम, समस्त हरियाणावासियों को अपना परिवार मानकर सेवा करने का दायित्व जनकल्याण की शपथ के साथ ग्रहण किया है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मार्गदर्शन, मोदी जी की गारंटी और भाजपा का सुशासन (अंत्योदय) ही हमारी सरकार का मूल मंत्र होगा।”

Read Also: Rajasthan Candidates List: कांग्रेस ने जारी की राजस्थान के उम्मीदवारों की लिस्ट- जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

नायब सैनी ने ग्रहण किया CM का पदभार

इसके बाद हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर नायब सैनी ने ट्वीट किया है कि “हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। हरियाणा की डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

Read Also: पीएम मोदी ने गुजरात में सुजुकी मोटर के पहले इन-प्लांट रेलवे साइडिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया

गौरतलब है, हरियाणा में एक ओर जहां सियासी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा सरकार में जो ये बड़ा फेरबदल हुआ है इसने सभी को चौंका दिया है। सियासी गलियारों में इसे BJP का बड़ा दांव खेलना बताया जा रहा है। BJP-JJP गठबंधन तोड़कर मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी पर पार्टी हाई कमान ने जो ये भरोसा जताया है इस फेरबदल से आगामी चुनाव में BJP को कितना लाभ मिलता है ये तो अब देखने वाली बात होगी। इससे इतर विपक्षी दलों के नेता सियासी हमला करने में लगे हुए हैं। पूर्व CM हुड्डा ने तो राष्ट्रपति शासन लागू कर दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *