MP: अग्निकांड की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाएंगे- मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP:

MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि इंदौर के एक घर में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत की विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इंदौर पहुंचे यादव ने अग्निकांड में दम तोड़ने वाले आठ लोगों के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। MP:

Read Also- Maharashtra Fire: महाराष्ट्र में आग ताड़व, फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने अग्निकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को बुधवार को ही भोपाल से मौके पर भेज दिया था। हम विशेषज्ञों से इस घटना की जांच कराएंगे।’मुख्यमंत्री ने कहा कि घर के बाहर आग लगने से पूरा घर जल जाने की घटना बेहद दु:खद और कष्टकारी है।MP:

Read Also- President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

यादव ने कहा,‘‘हम घटना की पूरी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करेंगे और इसके बाद उचित कदम उठाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।’शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में बुधवार तड़के आग लगने से पुगलिया, उनकी बहू सिमरन और उनके छह अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे।पुलिस का दावा है कि पुगलिया के घर बिजली से चार्ज हो रही कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाके के बाद पहले इस चार पहिया वाहन में लगी और फिर लपटों ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *