Mumbai : लालबागचा राजा पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा को वीडियो कॉल पर कराए बप्पा के दर्शन

Mumbai

Mumbai : गणेश पंडाल में पहुंचकर परिणीति ने पति राघव को वीडियो कॉल किया और फोन के जरिए बप्पा की प्रतिमा से लेकर पंडाल की भीड़ तक दिखाई

न्‍यूज डेस्‍क : मुंबई में गणेशोत्सव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोमवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिणीति के साथ उनके पति राघव चड्ढा मौजूद नहीं थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें इस खास पल से जोड़ लिया। परिणीति ने वीडियो कॉल के जरिए राघव को बप्पा के दर्शन करवाए।Mumbai

Read Also: Bollywood : कैटरीना का उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई फटकार, अब ‘पाकिस्तानी’ ने मांगी माफी

परिणीति ने वीडियो कॉल के दौरान राघव को लालबागचा राजा की प्रतिमा दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पंडाल का माहौल और वहां मौजूद भीड़ की झलक भी उन्हें दिखाई। दोनों उस समय एक साथ नहीं थे, लेकिन वीडियो कॉल के जरिए राघव भी इस धार्मिक पल का हिस्सा बने। परिणीति का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।Mumbai

Read Also: OTT पर आ रही ये तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, IMDb पर 8.8 रेटिंग, जानें कब और कहां देखें

परिणीति इन दिनों अपने प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ‘Shaque: Trust No One’ 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस मिस्ट्री थ्रिलर में परिणीति एक मां की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में जुटी है। सीरीज को रेंसिल डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने क्रिएट किया है और रेंसिल डिसिल्वा इसके निर्देशक हैं। ऐसे में सीरीज की रिलीज से ठीक पहले परिणीति का लालबागचा राजा पहुंचना भी सुर्खियों में है।Mumbai

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *