म्यांमार भूकंप: भारत से राहत सहायता की पहली खेप 10 राहत कर्मियों के साथ मांडले पहुंची

Myanmar Earthquake: म्यांमार के मांडले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को भारत के 10 कर्मियों की पहली राहत एवं बचाव टुकड़ी उतरी।टीम ने फील्ड अस्पताल बनाने के लिए साइट की टोह लेना शुरू कर दिया है और राहत कार्य के लिए काम करने की दिशा में कदम रख दिया है।भारी सामान और उपकरणों के साथ मुख्य राहत दल कल सुबह सड़क मार्ग से म्यांमार में प्रवेश करेगा।भारत ने 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए पांच सैन्य विमानों में राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा उपकरण म्यांमार भेजे हैं। इस भूकंप में 1,600 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 3,000 लोग घायल हुए।

Read Also: फीस न जमा करने पर एनुअल एग्जाम में बैठने से रोका, 9वीं की छात्र ने कर ली आत्महत्या

भारत ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नामक अपना राहत अभियान शुरू किया।
नई दिल्ली ने तीन सी-130जे और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में राहत सामग्री, दवाइयां, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) से 80 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल और सैन्य फील्ड अस्पतालों को म्यांमार भेजा।

Read Also: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री के साथ इस कथा को पढ़कर करें शुरुआत

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की 50 (आई) पैरा ब्रिगेड की एक विशेष बचाव टीम को भी तुरंत म्यांमार में तैनात किया गया है।चिकित्सा और संचार इकाइयों सहित 118 कर्मियों वाली यह टीम शनिवार रात म्यांमार की राजधानी नेपी ताव पहुंची।अधिकारियों ने बताया कि टीम मुख्य रूप से मांडले में बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *