ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को किया गिरफ्तार

Narges Mohammadi Supporters, Iran, Nobel Peace Prize winner Narges Mohammadi arrested, Narges Mohammadi supporters, Iran arrested Nobel Peace Prize winner Narges Mohammadi,

Narges Mohammadi Supporters :  ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके समर्थकों ने ये जानकारी दी है।मोहम्मदी के नाम पर स्थापित एक संस्था ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें राजधानी तेहरान से लगभग 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित मशहद में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे एक मानवाधिकार वकील की शोकसभा में थीं।वकील की हाल में अस्पष्ट परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एक स्थानीय अधिकारी ने कथित गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन 53 वर्षीय मोहम्मदी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

Read also- हैदराबाद में मेसी और रेवंत रेड्डी के बीच मैत्री फुटबॉल मुकाबले में शामिल होंगे राहुल गांधी

हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी मोहम्मदी को तुरंत जेल वापस भेजेंगे या नहीं, जहां वह सजा काट रही थीं।दिसंबर 2024 में मोहम्मदी को चिकित्सा कारणों से जेल से अस्थायी रूप से रिहा किया गया था। मोहम्मदी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब ईरान प्रतिबंधों, कमजोर अर्थव्यवस्था और इजराइल के साथ नए सिरे से युद्ध की आशंका से जूझ रहा है और बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।Narges Mohammadi Supporters 

Read also- Roasted Raisins Health Benefits : सर्दियों में क्यों फायदेमंद है भुनी हुई किशमिश?

नॉर्वे की नोबेल समिति ने मोहम्मदी (Narges Mohammadi Supporters ) की गिरफ्तारी पर ‘‘अत्यंत चिंता’’ जाहिर की है।समिति ने एक बयान जारी कर ईरानी अधिकारियों से ये बताने का आग्रह किया कि मोहम्मदी को कहां रखा गया है।बयान में मोहम्मदी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने और उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा करने का आह्वान किया गया है। Narges Mohammadi Supporters 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *