Navratri: गोलगप्पे के भीतर विराजमान हुई मां दुर्गा, पानी पूरी से बना माता रानी का ऐसा भव्य पंडाल

नवरात्रि को लेकर लोगों में काफी क्रेज रहता है।कोलकाता में इस त्योहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं । और इस साल भी रौनक देखने को मिल रही हैं । अलग-अलग थीम पर आधारित पंडाल में माता रानी विराजमान हुई हैं। मगर इन सभी पंडालों में एक पंडाल काफी चर्चा में है। ऐसा अनोखा पंडाल आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। गोलगप्पे से इस पंडाल को बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडाल को चारों तरफ से गोलगप्पे से सजाया गया है। वीडियो में आगे बढ़ते हुए आपकी नजर मां दूर्गा की मूर्ति पर पड़ेगी जिसे देखने के बाद आप भौचक्के हो जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि माता रानी को एक बड़े से गोगप्पे के भीतर विराजमान किया गया है।

 

Read also – वे हैरान हैं क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा का डीएनए उनके जैसा ही है- सुप्रिया सुले

बेहाला नोटुन दल क्लब द्वारा आयोजित इस भव्य और अनोखे पंडाल ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है। इस पंडाल को देखने और माता रानी के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर @thepalateprojectofficial नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसा शानदार पंडाल मैंने पहले कभी नहीं देखा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *