केंद्रीय मंत्री और बीजेपी ने राहुल गांधी पर आए सूरत कोर्ट के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

प्रदीप कुमार – केंद्रीय मंत्री और बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर आए सूरत कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। इस फैसले को राहुल गांधी के लिए सबक बताते हुए केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी पर आए सूरत कोर्ट के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी ने भी राहुल गांधी को घेरते हुए कड़ी प्रतिक्रियाये दी है। राहुल गांधी को अदालत से मिली सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी कानून व्यवस्था में अनर्गल, बेतुके आरोप लगाने वालों पर सजा का प्रावधान है और उन्हें विश्वास है कि इस न्यायिक आदेश से सीख लेते हुए, अब सभी सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखेंगे”

संसद के बाहर राहुल गांधी की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने अदालत के फैसले के बाद बयान देते हुए कहा कि, राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि शब्दों की चोट,शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायी होती है। शब्द, जब अनर्गल और झूठे हों, तब तो चोट और भी गहरी और कष्टदायी हो जाती है। राजनाथ सिंह ने अदालत के फैसले से सबको सीख लेने की सलाह देते हुए आगे कहा कि, इसीलिए हमारी कानून व्यवस्था में अनर्गल, बेतुके आरोप लगाने वालों पर सजा का प्रावधान है।

मुझे विश्वास है, इस न्यायिक आदेश से सीख लेते हुए, हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा किसी भी सूरत में न टूटने पाये। वहीं राहुल गांधी पर आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के बाहर कहा कि वह आदेश देखने के बाद ही इस मामले पर विस्तार से बोलेंगे। कानून मंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी जो कुछ भी बोलते हैं, वह हमेशा कांग्रेस पार्टी और देश को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। कुछ कांग्रेस सांसदों ने मुझे बताया कि उनके रवैये के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।

Read also:- मनी लांड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला

सदन के बाहर बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला राहुल गांधी से माफी की मांग दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। सूरत की अदालत द्वारा सजा मिलने के बाद राहुल गांधी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि मैं सत्य और अहिंसा में विश्वास करता हूं। क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? देश को जातिसूचक गाली देना है? बहरहाल राहुल गांधी पर आए सूरत कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार और बीजेपी ने हमलावर होते हुए बयान देकर राजनीतिक घमासान और बढ़ा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *