श्रेयस अय्यर से उपहार में जूते पाकर बेहद खुश हुए नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह, कह दी दिल छूने वाली बात

दुबई की ICC क्रिकेट एकेडमी पर नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह के लिये वो लम्हा खास था जब भारतीय टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी अभ्यास सत्र के दौरान एक जोड़ी जूते भेंट किए। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और क्रिकेट के शौकीन जसकिरण लांगआफ पर फील्डिंग कर रहे थे जब अय्यर ने उनके पास जाकर कहा,”पाजी क्या हाल चाल, सब बढिया।”

Read Also: VHP ने लापता PU छात्र की तलाश के लिए विरोध प्रदर्शन किया, नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

जसकिरण ने कहा ,”श्रेयस भाई मेरे पास आए और पूछा कि तुम्हारे जूते का साइज क्या है। मैने कहा कि दस तो उन्होंने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिये कुछ है और उन्होंने मुझे ये जूते दिए। मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है।”

जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। भारतीय टीम के नेट अभ्यास के लिये नहीं चुने जाने पर वे निराश थे क्योंकि भारतीय टीम के अभ्यास के लिये कई ऑफ स्पिनर पहले ही से थे। हालांकि उनकी निराशा खुशी में बदल गई जब श्रेयस ने उन्हें उदास देखकर ये तोहफा दिया।

जसकिरण ने कहा ,”मैं चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये ICC नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा हूं । आज मेरी जिंदगी का खास पल था जब श्रेयस अय्यर ने मुझे ये जूते दिए। मैने इस टूर्नामेंट में भारत के लिये फील्डिंग की लेकिन गेंदबाजी का मौका मिलने का इंतजार कर रहा था। मैने पाकिस्तान और बांग्लादेश को गेंदबाजी की जो बहुत अच्छा अनुभव रहा। श्रेयस ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत ने वो मैच छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।”

Read Also: Tarn Taran roof collapse: पंजाब में मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत

जसकिरण ने कहा कि, “वे ऋषभ पंत को गेंदबाजी करना चाहते हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है लेकिन मुझे ऋषभ पंत पसंद है क्योंकि वे बायें हाथ का बल्लेबाज है और उन्हें गेंदबाजी करना रोचक होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *