UP: बीजेपी ने ‘पीडीए’ परिवारों के अधिकार छीन लिए हैं-अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on BJP

UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार 9 मार्च को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने “पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के अधिकार छीन लिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति तो हो गई लेकिन उनमें कितने पीडीए हैं? कई जिले ऐसे हैं जहां पीडीए का कोई भी व्यक्ति ऊंचे पद पर तैनात नहीं है। देश की सत्तारूढ़ सरकार वास्तविक रिकार्ड नहीं दे रही है और पीडीए परिवारों के साथ धोखा कर रही है।

Read Also: Lok Sabha Elections- रायबरेली सीट पर है इस बार पूरे देश की नजर,जानिए क्यों?

बीजेपी घबराएगी क्योंकि उसने पीडीए का हक छीना है-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अभी और घबराएगी इसलिए घबराएगी क्योंकि पीडीए का हक और अधिकार उसने छीने लिया है। उन्होंने कहा कि जो वाइस चालंसर की नियुक्ति हुए हैं उसमें पीडीए कितना है। और हमारे साथी अलग-अलग जिले के यहां बैठे हैं। कभी गर्वनर हाउस से सवाल उठता था कि कितने पोस्ट हुए हैं। कई जिले हैं जिसमें एक भी पीडीए का अधिकारी पोस्ट नहीं हुआ टॉप पोस्ट पर। कई जिले ऐसे है जिसने पीडीए का बड़ी पोस्ट पाया ही नहीं। ये तो केवल एक बात बता रहा हूं आपको कि यूनिवर्सिटियों में जो नियुक्ति हुए हैं उनमें पीडीए कहीं है ही नहीं।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी चाहें सीट बदलें या राज्य, उनकी हार तय है-अनुराग ठाकुर

अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए परिवार के साथ धोखा हुआ है

उन्होंने कहा कि उसमें पीडीए केवल चार है और उन्होंने जिनको नियुक्त किया है उनकी सूची सरकार नहीं दे रही है। जो लोग 46 में 56 कहते थे उन्हें सूची देनी चाहिए की नहीं देनी चाहिए। ये तो मैं केवल एक बात उठा रहा हूं। वाइस चालंसर की नियुक्ति में सरकार ने सबसे ज्यादा किसी को धोखा दिया है तो पीडीए परिवार को दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *