Noida : रन लेते समय अचानक मैदान पर गिरा बल्लेबाज , हार्ट अटैक से हुई मौत- सदमे में खिलाड़ी

(अजय पाल)Cricketer Collapses On Pitch: नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें कि किक्रेट स्टेडियम में मैच खेलने के दौरान एक व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक का नाम विकास नेगी बताया गया ।विकास महज 34 साल के थे। वह पेशे से इंजीनियर थे।विकास नेगी शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलते थे. शनिवार को वह हार्ट अटैक के कारण पिच पर ही गिर पड़े।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ – विकाश की मौत की खबर जब परिजनों को पता लगती है। हडकंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकाश पहले कोविड का शिकार हुए थे ।और खुद को फिट रखने के लिए क्रिकेट खेलते थे । और वे पेशे से इंजीनियर थे। बता दें कि कुछ समय से  हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढोतरी दर्ज की गई।ये हार्ट अटैक का पहला मामला नहीं है। इससे पहले 30 दिसंबर को नोएडा के निजी कंपनी में काम करने वाले अमरोहा के गौरव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी ।

Read also-दिल्ली से बिहार तक ठंड से कांपे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – बरतें सावधानी

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो – सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है।कि बैट्समैन तेजी से शाट मारता है। दूसरे छोर पर खडे विकाश रन लेने के लिए दौड़ते है। और रन भी पूरा कर लेते है।और फिर पिच पर लड़खड़ाकर गिर जाते है।जैसे ही खिलाड़ी पिच पर गिर जाता है।मैदान में हडकंप मच जाता है। मैच खेल रहे अन्य लोग आनन फानन में उन्हें हास्पीटल लेकर जाते है।लेकिन डाक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते है।इस घटना को लेकर पुलिस प्रसासन ने जानकारी मे  बताया कि विकास नोएडा की कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य  करते थे। और अपने साथियों के साथ सेक्टर 135 के क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेल रहे थे। रन लेते समय पिच पर गिर जाते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *