Noida Crime: देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Noida Crime: A criminal injured in a late night police encounter, noida, delhi, criminal, police, crime news, #delhi #noidanews #UttarPradesh #crimecase #CrimeNews #police-youtube-google-facebook-twitter-amazon-totaltv news in hindi, totaltv live

Noida Crime: नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार 8 मई की देर रात मुठभेड़ (Encounter) में बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

Read Also: Supreme Court: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर SC ने दिखाई सख्ती, कहा जल्द उपाय करो

नोएडा (Noida) के एडीसीपी (DCP) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज देर रात्रि में सेक्टर-58 की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर-58 की पुलिस खोड़ा तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी, जहां पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध मोटरसाइकिल रुकी नहीं और मोटरसाइकिल सवार के द्वारा गाड़ी आगे बढ़ाते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। डी पार्क के पास पुलिस पार्टी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश घायल हुआ।


घायल बदमाश की पहचान सुभाष नेगी के रूप में हुई है, जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके पास से एक बाइक बरामद हुई है, जो गाजियाबाद से चोरी की गई है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। इसके ऊपर विभिन्न धाराओं में विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृति हैं। घायल को उपचार हेतु भिजवा दिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *