कोर्ट ने उत्पाद घोटाला मामले में संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उत्पाद शुल्क घोटाला मामले में वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी।विशेष जज एम. के. नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय से राज्यसभा सांसद सिंह को अपने पांचवें पूरक आरोप पत्र और दूसरे संबंधित दस्तावेजों की प्रति देने को कहा। संजय सिंह को कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Read also – Dunki First Review: झिंझोड़ देने वाले इमोशंस के साथ सॉलिड कहानी कहती है फिल्म, शाहरुख की परफॉर्मेंस कमाल

कार्यवाही के दौरान ईडी के वकील ने सिंह को अभियोजन शिकायत (ईडी के आरोप पत्र के बराबर) के साथ-साथ पिछली अभियोजन शिकायतों और कुछ दूसरे दस्तावेजों को देने के लिए कुछ समय मांगा।उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष के एक गवाह की पहचान का मुद्दा अभी भी गवाह संरक्षण समिति के सामने लंबित है।ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।कोर्ट ने 11 दिसंबर को उनकी न्यायिक हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ा दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *