त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने शुरू कीं 2,950 स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कीं 2,950 स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं और इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

Read Also: J&K: श्रीनगर में स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो ने म्यूजियम का भ्रमण कर कहा- ये एक दुर्लभ प्रदर्शनी

उत्तर रेलवे जोन के अधिकारी ने कहा है कि रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को आरामदायक सफर कराने के लिए अतिरिक्त 2,950 स्पेशल ट्रेनों को संचालन शुरू किया है। रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 1 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली त्योहार-स्पेशल ट्रेनों की संख्या में लगभग 172 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

आपको बता दें, 2,950 ट्रेनों में से लगभग 83 प्रतिशत त्योहार स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जैसे पूर्व की ओर जाने वाले राज्यों की तरफ जाएंगी। उत्तर रेलवे वास्तविक समय के आधार पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *