Kota Suicide: ट्रेन के आगे कूदकर कोटा इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Kota Suicide:

Kota Suicide: 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने सोमवार को कोटा स्टेशन के पास ट्रेन के आते ही पटरियों पर लेटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने ये जानकारी दी। छात्र को दो अप्रैल को जेईई-मेन की परीक्षा देनी थी।जनवरी से कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का ये 10वां मामला है।
कानपुर के मूल निवासी उज्ज्वल मिश्रा को लखनऊ के लिए रवाना होना था, जहां उसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने के लिए एक केंद्र आवंटित किया गया था।

Read also-UP: वाराणसी में LPG सिलेंडर फटने से दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने

उनके पिता दीपक कुमार मिश्रा सोमवार को कोटा पहुंचने वाले थे, ताकि उन्हें और उनके सामान को वापस यूपी ले जा सकें।मिश्रा ने कहा, “वो दो साल के एकीकृत पाठ्यक्रम जेईई मेन्स की कोचिंग ले रहा था। उसकी परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त हो गई थीं और मैं उसे लेने के लिए यहां आ रहा था, क्योंकि दो अप्रैल को उसकी जेईई मेन्स की परीक्षा थी।कल रात मुझे पता चला कि क्या हुआ था। ऐसा लगता है कि वो तनाव में था, वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ था। उसे पता था कि मैं आ रहा हूं। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हम घटनास्थल पर गए और उसके कमरे में भी गए।”

Read also-Box Office Collection: सलमान खान की चर्चित फिल्म सिकंदर’ ने पहले दिन की दुनियाभर में 54 करोड़ रुपये कमाई

उन्होंने बताया कि उज्ज्वल यहां एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था और राजीव गांधी नगर इलाके में एक छात्रावास में रहता था।पुलिस ने बताया कि रविवार को लड़का शाम करीब साढ़े छह बजे अपने छात्रावास के कमरे से निकला और कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचा।ट्रेन के पायलट के अनुसार, जब लड़के ने ट्रेन को आते देखा तो वह पटरियों पर लेट गया और शाम करीब सात बजे ट्रेन के नीचे आ गया।

पायलट ने घटना की तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी और कहा कि वो तेज गति के कारण समय पर ट्रेन को नहीं रोक पाया।लड़के के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।कोचिंग हब के रूप में मशहूर शहर में इस साल ये दसवीं आत्महत्या है।अकेले जनवरी में छह कोचिंग छात्रों – पांच जेईई, एक एनईईटी ने आत्महत्या कर ली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *