गणेश मूर्ति विसर्जन में श्रद्धालुओं की भीड़, 2 छात्रों की डूबने से मौत

Odisha: Crowd of devotees in Ganesh idol immersion, 2 students died due to drowning,

Odisha: ओडिशा के बारीपदा जिले में एक नहर में गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो स्कूली छात्र नहर में डूबे। एक अधिकारी के मुताबिक ये घटना सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपोसी में सुवर्णरेखा नहर पर हुई। रानीभोल आदर्श स्कूल के 11वीं कक्षा के चार छात्र मूर्ति विसर्जन करने गए थे। वे नहर में फिसल गए और पानी की धारा में बह गए।

Read Also: Doda PM Rally: पीएम मोदी आज डोडा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

दो युवकों को बचा लिया गया, लेकिन बाकी दो छात्र डूब गए। पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू टीम ने बाद में उनके शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तन्मय कुमार बेहरा और दिव्यज्योति साहू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अननेचुरल मौत का मामला दर्ज किया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *