kerlam: मंदिर में लाया गया हाथी हुआ हिंसक, हमले में एक शख्स की हुई मौत

kerlam:

kerlam के अंगमाली के किडांगूर स्थित मंदिर में लाया गया एक पालतू हाथी शुक्रवार को हिंसक हो गया और उसने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई। टीवी चैनलों पर प्रसारित घटना के दृश्यों में हाथी मंदिर के पास खड़ी गाड़ियों पर हमला करता हुआ दिखाई दिया।kerlam

पुलिस ने बताया कि हाथी ने एक कार को कई बार पलट दिया, जिससे वो पूरी तरह से बर्बाद हो गई। इसके अलावा हाथी ने वहां मौजूद कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वन विभाग की हाथी दस्ते ने हाथी को मंदिर परिसर से निकलकर अधिक आबादी वाले इलाके में जाने से पहले पकड़ने की कोशिश की।kerlam

Read Also-Bollywood: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने कहा-‘उनकी कमी हमेशा खलेगी’

अंगमाली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और हाथी का मुख्य महावत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में, दोपहर के करीब हाथी के हिंसक होने के दो घंटे से अधिक समय बाद पशु चिकित्सक ने उसे बेहोश कर दिया। बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद, हाथी कुछ समय के लिए और भी ज्यादा उत्तेजित हो गया और उसने मंदिर के अंदर खड़ी एक और गाड़ी को पलट दिया।kerlam

टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों के मुताबिक हिंसा फैलाने के बाद हाथी धीरे-धीरे शांत हो गया, जिससे वन विभाग की टीम को उसके पिछले पैरों में रस्सियां बांधकर काबू में किया। हाथी से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हाथी पहले त्रिशूर पूरम उत्सव में भाग ले चुका है और स्वभाव से शांत है। महावत ने कहा, “ये पहले कभी हिंसक नहीं रहा। किसी बात ने इसे उकसाया होगा। हालांकि अब ये शांत है।”kerlam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *