OM Birla: जयपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा के कार्यक्रम में शामिल हुए स्पीकर बिरला

OM Birla:

OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सेन समाज ने हमेशा सेवा, श्रम और समर्पण को सर्वोच्च धर्म मानते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। यह समाज शिक्षा, कौशल और संस्कारों के माध्यम से आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रहा है। बिरला शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में समाज के मेधावी युवाओं और सेवाभावी भामाशाहों का सम्मान किया गया। बिरला ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरी संस्कृति और सामूहिक मूल्यों का सम्मान है। समाज के भीतर सेवा और दान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही भविष्य को नई दिशा देती है।OM Birla

Read Also- Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में साबर डेयरी संयंत्र का किया उद्घाटन

बिरला ने कहा कि सेनजी महाराज ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि श्रम ही सर्वोच्च पूजा है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म। वहीं, नारायणी माता आस्था और विश्वास की आधारशिला हैं, जिनके आशीर्वाद से समाज ने अपनी परंपराओं और संस्कारों को सदियों से जीवित रखा है। यही कारण है कि यह समाज हर दौर में चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्र की सेवा में आगे रहा है।बिरला ने राष्ट्रीय नाई महासभा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संगठन पूरे देश में रक्तदान शिविर, चिकित्सा सेवाएँ, नशा मुक्ति अभियान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। छात्रवृत्ति, कोचिंग और करियर मार्गदर्शन जैसी योजनाएँ युवाओं को नई राह दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रतिभाएँ मंच पर सम्मानित होती हैं तो उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जागता है, जो समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।OM Birla
बिरला ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेनजी महाराज के आदर्शों और नारायणी माता की शिक्षाओं को जीवन का हिस्सा बनाएं। शिक्षा, कौशल और तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर युवा सक्षम और आत्मनिर्भर होगा, तभी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।कार्यक्रम में पूज्य शंकराचार्य श्री प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज, राज्यसभा सदस्य मदन राठौर, सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, सेन समाज के आचार्य श्री चम्पालाल महाराज, महापौर सौम्या गुर्जर, डिप्टी मेयर पुनीत करनावत, सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सरना सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।OM Birla

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *