एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया बड़ा बयान

Operation Sindoor

Operation Sindoor:  एयर फोर्स डे से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आज बड़ा बयान दिया। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। यह ऑपरेशन केवल चार दिनों में पूरा हो गया, क्योंकि भारत ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए।Operation Sindoor

उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारा लक्ष्य क्षेत्रीय विजय नहीं, बल्कि पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों का सफाया था। हमने 300 किलोमीटर अंदर तक सटीक हमले किए, जिसमें नौ प्रमुख आतंकी लॉन्च पैड्स और कई एयरबेस तबाह हो गए।” Operation Sindoor

Read Also- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर दिखाया आईना

एयर चीफ ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, एपी सिंह ने इन्हें पाकिस्तान की ‘मनोहर कहानियां’ कहा और स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान, एक AWACS एयरक्राफ्ट और कई ड्रोन नष्ट हो गए। एयर चीफ मार्शल ने कहा, “हमारे पास सबूत हैं – पाकिस्तान ने खुद संघर्ष विराम की गुहार लगाई, क्योंकि उन्हें लगा कि आगे बढ़ना उनके लिए महंगा पड़ेगा।” Operation Sindoor

Read Also- चैतन्यानंद पर कसा कानूनी शिकंजा, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ऑपरेशन सिंदूर को 1971 की जंग के बाद का सबसे बड़ा अभियान बताया गया। एयर चीफ ने कहा कि इसमें एस-400, अकाश और अन्य स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम्स ने कमाल किया। “यह हाई-टेक युद्ध था, जहां हमने 80-90 घंटों में इतना नुकसान पहुंचाया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए मजबूर हो गया। दुनिया को इससे सीखना चाहिए – संघर्ष को अनावश्यक लंबा न खींचें, जब लक्ष्य हासिल हो जाए।” उन्होंने भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया, जिसमें रोडमैप 2047 के तहत और अधिक स्वदेशी हथियार शामिल हैं। बहरहाल एयर चीफ मार्शल का यह बयान न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को रेखांकित करता है, बल्कि भारत की सैन्य ताकत को दुनिया के सामने रखता है। राजनीतिक इच्छाशक्ति और संयुक्त कमांड की बदौलत भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *