MCD चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी के नए टिप्स

Delhi MCD Election 2022, MCD चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी के नए....

(प्रियांशी श्रीवास्तव) :  दिल्ली नगर निगम चुनाव के चलते सियासी सुगबुगाहट लगातार जारी है सभी पार्टिया एक दूसरे को लपेटने में लगी हुई है । पार्टिया भरसक प्रयास में लगी हुई है। जनसभाएं, रैलियां, रोड शो के जरिए हुंकार भरी जा रही है। वोटरों के लिए लोकलुभावन वादें किए जा रहे है तो इसी बीच एक नई थीम जारी की गई है।  जहां एमसीडी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने वोटरों को लुभाने के लिए बेहद नए अंदाज में सॉन्ग लॉन्च किए है।                          Delhi MCD Election 2022

इन दोनों पार्टियों ने अपने-अपने थीम सॉन्ग में एक-दूसरे पर भी जमकर निशाना साधा है ज   हां आप के थीम सॉन्ग का नाम “जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है” और बीजेपी के थीम सॉन्ग का नाम ‘बीजेपी का मतलब सेवा है, दिल्ली का सेवक बनाए रखना’ आप के थीम सॉन्ग “जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है” को आप के बिहार के कार्यकर्ता लोकेश सिंह ने लिखा है साथ ही थीम सॉन्ग के सुशांत अस्थाना म्यूजिक डायरेक्टर है और इसे आप के तिमारपुर विधानसभा के विधायक दिलीप पाण्डेय ने गाया है । वहीं बीजेपी सॉन्ग की बात की जाए तो उसकी थीम में बीजेपी का मतलब सेवा है,  ऐसा ही कुछ लॉन्च किया गया है । दिल्ली का सेवक बनाए रखना’ को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। आप ने अपने थीम सॉन्ग में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि भ्रष्टाचारियों के चंगुल में एमसीडी फंसी है।

Read also:‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ सीरीज के किरदार राजेश सिंह से टोटल टीवी की खास बातचीत

साथ ही आपको बता दें कि सीएम मनीष सिसोदिया ने आप के थीम लॉन्च करते हुए कहां कि एमसीडी चुनाव में आप का थीम सॉन्ग को जनता को देखते हुए चुना गया है । अगर बीजेपी गलती से भी दिल्ली में आई तो हमारी गलिया कूढ़ें के ढ़ेर में नजर आएंगी इसके साथ ही राजधानी में 16 नए कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे । इगर 5 साल में केजरीवाल इतने काम कर सकते है तो बीजेपी ने 15 साल में कोई काम क्यों नही किया वहीं आप के थीम सॉन्ग को लेकर आप विधायक सौरभ भारद्दाज ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब कूड़ा और कूड़े के पहाड़ नही चाहिए । उन्हें दिल्ली को क्लास वन का वनाना है । जिसे केजरीवाल ही चाहिए ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Delhi MCD Election 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *