यात्रीगण कृपया ध्यान दें, होली के दिन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

होली के त्योहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की है। होली के दिन यानी 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी। मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू होंगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने भी होली पर अपने घर जाने वालों की भीड़ के मद्देनजर कई अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के साथ रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं ने भी होली स्पेशल बसों का इंतजाम किया है।

Read Also: राजस्थान: होली के रंगों से सराबोर हुई पर्यटन नगरी सांभर, धूमधाम से निकाली गई नंदकेश्वर महादेव की सवारी

आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा है कि 14 मार्च को होली के अवसर पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके बाद ही सभी लाइनों पर सामान्य रूप से सेवाएं शुरू होंगी।

DMRC ने कहा, “होली के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।” इसके अनुसार, सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2.30 बजे सेवाएं शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *