PM मोदी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- हर..

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहसिक बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति की चिंगारी भड़काई और वह हर भारतीय के दिल में बसते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया कि वीर भगत सिंह हर भारतीय के दिल में बसते हैं। उनके साहसिक बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति की चिंगारी भड़काई। मैं उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान आदर्शों को याद करता हूं।

वर्ष 1907 में जन्मे भगत सिंह मात्र 23 साल के थे, जब 1931 में अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें फांसी की सजा दी थी। भगत सिंह के आदर्शों और बलिदान ने उन्हें जन नायक और कई लोगों की प्रेरणा बना दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *