PM मोदी असम में एडवांटेज 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का करेगें उद्घाटन

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘असम एडवांटेज 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करेंगे।असम के इस निवेश शिखर सम्मेलन में एक उद्घाटन सत्र, सात मंत्रिस्तरीय सत्र और 14 विषयगत सत्र शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को बड़े व्यापारिक शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले असम की पारंपरिक ताकत और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

Read also-दिल्ली सरकार मंगलवार को विधानसभा में पेश करेगी कैग रिपोर्ट पेश, खुलेंगे AAP सरकार के गहरे राज

61 देशों के राजदूत भी असम में मौजूद- आपको बता दें कि इस समय आसम में एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 61 देशों के राजदूत भी मौजूद हैं। वे रविवार को असम पहुंचे थे। जिसके बाद अलग-अलग देशों के राजदूतों ने सोमवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस यात्रा के लिए राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Read also-Bollywood News: 31 साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, स्ट्रगल के दिनों को याद कर हुईं भावुक

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *