प्रधानमंत्री मोदी 15 जून से साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की करेंगे यात्रा

PM Modi:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ये जानकारी दी।मंत्रालय के अनुसार, वे कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे।मंत्रालय ने कहा, “ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।

Read also- सुरक्षाबलों किया ने 300 से ज्यादा राइफल और गोला-बारूद बरामद

पीएम मोदी सबसे पहले, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर 15-16 जून को साइप्रस जाएंगे।मंत्रालय ने कहा, “ये दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी।बयान में कहा कि साइप्रस की राजधानी निकोसिया में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे।इसमें कहा गया, “ये यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र व यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

Read also- केरल के मुख्यमंत्री ने की विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक ट्रेसेबिलिटी एप्लीकेशन की घोषणा

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस जाएंगे।प्रधानमंत्री लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।विदेश मंत्रालय ने कहा, “शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।”

प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में, मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर 18 जून को यूरोपीय देश की आधिकारिक यात्रा करेंगे।पीएम मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *