पीरियड्स के दौरान पेट में में रहता है दर्द तो इस हर्बल चाय का करें सेवन, मिलेगी राहत

herbal tea, Menstrual Cramps, Menstrual Cramps home remedies, herbal tea for Menstrual Cramps

Period Cramps Home Remedies: पीरियड्स के दिन, दर्द और असहजता हर लड़की के लिए अलग होती है और महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स आने से कई दिन पहले और पीरियड्स के दौरान काफी दर्द और ऐंठन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.कुछ लड़की और महिलाओं की मांसपेशियों में भी दर्द होता है. आपको बता दें कि इन दिनों सिंपल भोजन का सेवन करना उचित रहता है. कुछ महिलाएं ऐसी होती है इस दर्द को कम करने के लिए अपनी मर्जी से दवा का खा लेती है. और दवाई खाने की वजह से साइड इफेक्ट्स भी हो जाता हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी हर्बल चाय के बारे में बताएगें जिन्हे पीने से पेट दर्द को काफी आराम मिलेगा.और साथ ही कई फायदे भी मिलते हैं.

Read also –भूख न लगने की समस्या से हैं परेशान तो सावधान! हो सकता है कैंसर का संकेत

अदरक चाय- अदरक की चाय पीरियड्स के दौरान दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. अदरक की चाय हमारी मसल्स को आराम पहुंचाती है और ब्लोटिंग की समस्या में भी आराम दिलाती है.

पुदीने की चाय- आपको बता दें कि पुदीने की चाय पीरियड्स के दौरान दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकती है। पुदीने में मेन्थॉल होता है जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

दालचीनी की चाय- दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने के लिए दालचीनी को काफी फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी की चाय पीने से मसल्स रिलैक्स होती हैं.

Read also – Mahakumbh 2025: भूटान नरेश जिग्मे खेसर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर लगाएंगे आस्था की डुबकी

हल्दी की चाय- हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. हल्दी की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से छुटकारा मिलता है और मसल में दर्द कम होता है. हल्दी की चाय शरीर में हार्मोन के लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है.

लेमन की चाय- आपको बता दें कि लेमन से बनी चाय पीरियड्स के दौरान दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकती है। लेमन बाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *