Bigg boss 17-सामने आई बिग बॉस की ट्रॉफी ,टॉप 5 में से कौन करेगा इसे अपने नाम

Bigg boss 17 जल्द ही खत्म होने जी रहा है. 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले के एपिसोड के लिए फैंस बेशब्री से इंतजार कर रहें है.आपको बता दे कि बिग बॉस के मेकर्स ने विनर का इंतजार कर रही ट्रॉफी का पहला लुक भी सामने ला दिया है.बिग बॉस17 के अंत एपिसोज में बिग-बोस ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें चमकदार ट्रॉफी दिखाई दी. बिग बॉस के टॉप फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ट्रॉफी उठाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस दिन का फैंस बेशब्री से इंतजार कर रहें है. आने वाले समय में देखना होगे.Bigg boss 17 का कौन होगा विनर.

आपको बता दे कि मुनव्वर फारुकी मुनव्वर फारुकी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वूमन चीटर का टैग मिला था. इस शो में उनकी पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ी हैं. मुनव्वर की रियल पर्सनैलिटी लोगों को दिखी है. वो ट्रोल भी हुए, सवालों के घेरे में घिरे. बावजूद इसके अपनी कमियों को उन्होंने कुबूल किया और गेम में आगे बढ़े. ऑडियंस को बस यही है काश मुनव्वर शुरुआत से ऐसा दमदार गेम दिखाते तो मजा आता. कॉमेडियन को सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. आए दिन वो ट्रेंड हो रहे हैं. अंकिता और मुनव्वर के गेम जीतने के 50:50 चांस नजर आते हैं.

Read also – ‘भारत-अमेरिका संबंधों का सूत्रधार रहा है भारतवंशी समुदाय’, अपने गृह नगर अमृतसर और पंजाब के लिए भारतीय राजदूत ने क्या कहा?

मनारा चोपड़ा
चोपड़ा गर्ल मनारा की अतरंगी पर्सनैलिटी ने उन्हें भीड़ में सबसे अलग दिखाया. दोस्ती में उन्हें हमेशा धोखा ही मिला, बावजूद मनारा ने डटकर गेम खेला. रियलिटी शो में उनकी इमेज कभी विलेन तो कभी चुलबुली वाइबिंग मनारा की बनी. अपना स्टैंड रखने के लिए वो दोस्तों से भी भिड़ीं. मनारा को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स ज्यादा दिख नहीं रहे. उनके विनर बनने के चांस ज्यादा हाई नजर नहीं आते. हां टॉप 3 में वो अपनी जगह बना सकती हैं.

अभिषेक कुमार
रियलिटी शो के एंग्रीमैन अभिषेक कुमार पहले दिन से एग्रेसिवली गेम खेल रहे हैं. उनकी भी पर्सनल लाइफ की शो में धज्जियां उड़ी हैं. कई दफा आरोप लगे कि एक्टर कैमरा के लिए सब दिखावा करते हैं. शो जीतने की रेस में उनका नाम भी पिच हो रहा है. बिग बॉस के बाद वो फेमस हो गए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है. मुनव्वर संग उनकी दोस्ती पंसद की गई, दोनों का ये बॉन्ड फ्रेंडशिप गोल्स दे रहा है. अभिषेक का बेबाक खेलना उन्हें गेम शो जिता सकता है.

अरुण महाशेट्टी
हैदराबादी यूट्यूबर अरुण जब शो में आए थे लिमिटेड लोग उन्हें जानते थे. उनके हैदराबादी लहजे से लोग कनेक्ट हुए. अरुण टॉप 5 में जगह बनाएंगे कईयों ने इसकी दूर तक कल्पना नहीं की थी. लेकिन एक बात पक्की है जिसे डंके की चोट पर कहा जा सकता है कि वो गेम शो में रियल रहे. तहलका संग अरुण का सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त लगा. अरुण को जिताने के लिए हैदराबादी क्रेजी हो गए हैं. उनके शो जीतने के चांस कम हैं लेकिन क्या पता कोई सरप्राइज हो जाए, जैसा एमसी स्टैन के साथ हुआ था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *